तहसील दिवस में 21 समस्याएं की गई दर्ज दर्ज समस्याओं में से छह समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

तहसील दिवस में 21 समस्याएं की गई दर्ज

दर्ज समस्याओं में से छह समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार तहसील में अपर जिला अधिकारी प्रशासन पी आर चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 21 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 6 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष समस्याओं को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर अधिक समस्याएं भूमि विवाद, विद्युत, राशन कार्ड, सड़क से संबंधित समस्याएं दर्ज की गई। 

तहसील दिवस में आदेश कुमार निवासी ग्राम धारीवाला ने अपने मकान में विद्युत कनेक्शन लगाने की मांग की गई। महावीर सिंह ग्राम सराय में अपने आवेदन पत्र में खेत मौजा सराय खसरा नं0 144 को मालिकाना अधिकार को लेकर विवाद चल रहा है जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की, ग्राम चांदपुर ज्वालापुर निवासी श्रीमती संजेश सैनी अपने आवेदन पत्र में बताया कि उनकी भूमि ग्राम चांदपुर तहसील में आती है था उनके पति की मृत्यु 2020 में हो चुकी है परंतु उनका नाम भू राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की मांग की गई, मीरपुर मुवाजरपुर परगना रुड़की राजेश चौहान ने शिकायत की राजेश सैनी के पुत्र बारु गलत तरीकों से वृद्धा पेंशन प्राप्त करने की शिकायत की, सत्यपाल सिंह ग्राम नगला सलारू ने मनरेगा के अंतर्गत ट्यूबवैल से सिंचाई के लिए खेत में खुली नाली के स्थान पर पाइप लाइन बिछाने का आवेदन किया था जो जो प्रधान तथा  सचिव द्वारा खेत में पाइपलाइन दर्शाकर उक्त की धनराशि को हड़प किया गया है इसके उन्होंने जांच वह उचित कार्रवाई की मांग की गई। 

 आयोजित तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं  ढिलाई नहीं बरतनी जानी चाहिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपद वासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपद वासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए। 

तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, सहायक मत्स्य गरिमा मिश्रा, परियोजना अधिकारी उरेडा, युद्ध वीर सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी संबंधित अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद