जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति हरिद्वार की बैठक सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति हरिद्वार की बैठक सम्पन्न हुई। 

बैठक का संचालन समिति के सदस्य संयोजक महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र उत्तम कुमार  द्वारा किया गया। बैठक में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता बढ़ाने के दृष्टिगत विभिन्न रेखीय विभागों यथाः कृषि, जिला सेवायोजन, उद्यान, जिला अग्रणी बैंक, बाल विकास, जिला ग्रामोद्योग, डेयरी, पर्यटन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, उरेडा, नगर निकाय, पशुपालन, मत्स्य विभाग, द्वारा संचालित योजनाओं में स्वरोजगार सृजन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को स्वरोजगार को बढावा देने तथा अधिक से अधिक स्वरोजगार सृजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर स्वरोजगार सृजन के लक्ष्यों की पूर्ति 31 दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,   समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया,परियोजना अधिकारी उरेडा वाईएस बिष्ट सहित  बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।