ग्राम बहादुरपुर जट के महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 14 दिवसीय भर्ती पूर्व सैनिक प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस शिविर का आयोजन युवा कल्याण एवं खेल प्रशिक्षण विभाग हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को भर्ती पूर्व सैन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे कि युवा प्रशिक्षित होकर सेना ,पुलिस और अन्य विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान कर सके। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक एवं पूर्व सैनिक रविंद्र पंडित,अजय यादव, गगनदीप, अमर कुमार ,कुलदीप चौहान, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
ग्राम बहादुरपुर जट के महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 14 दिवसीय भर्ती पूर्व सैनिक प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार के द्वारा किया गया।
