अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेला वर्ष 2025 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में 8 दिसंबर 25 तक चलने वाले सहकारिता मेले मे आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेला वर्ष 2025 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में 8 दिसंबर 25 तक चलने वाले सहकारिता मेले मे आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

मुख्य अतिथियों में सुनील सैनी दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, सुशील राठी पूर्व संचालक जिला सहकारी बैंक हरिद्वार जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, बिजेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हरिद्वार  विशिष्ट सहकारी गणो में  जनपद की समितियों के सदस्य,कृषक बंधु व स्थानीय जन उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री ने सहकारिता विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा जनहित में कृषकों एवं निर्बल वर्गों हेतु चलाई जारी विभिन्न योजनाओं एवं सहकारी समितियां के लाभों  का वर्णन किया।

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत होली गंगेज पब्लिक स्कूल, उदेश्वर पब्लिक स्कूल तथा डैम किड्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न श्रेणियों में संगीत तथा नृत्य के प्रदर्शन द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। उक्त प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को सचिव/ महाप्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया

मेले में शासकीय विभागों, स्वयं सहायता समूह तथा संस्थाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों, स्वादिष्ट व्यंजनों के फुड स्टाल तथा झूले आदि सामान्य जनों को सहकारिता मेले मैं आकर्षित कर रहे हैं।

उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला सहायक निबंधक हरिद्वार मोनिका चुनेरा तथा सचिव/ महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार सौ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।