एसडीएम ने वैक्सीनेशन सैंटरो का किया निरीक्षण,
लक्सर। क्षेत्र के दर्जन गांव में चल रहा वैक्सीनेशन के कार्य का निरीक्षण किया उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि सरकार के द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य चलाया जा रहा है।उसी में आज दर्जनों गांव का दौरा किया गया और लोगों को जागरूक भी किया गया।कि आप सरकार के द्वारा गाइडलाइन का पालन करें। जिससे कोविड-19 महामारी बीमारी से सुरक्षित रहा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में जो भी संबंधित अधिकारी ढिलाई बरतेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओर कहा कि वैक्सीनेशन के लिए लोग जागरूक हो रहे हैं।और इसीलिए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा किया जा रहा है।
