सुशील राठी ने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ से किया जनसम्पर्क,
लक्सर। मनीश चौधरी व विनोद चौधरी के कैंप कार्यालय लक्सर पर मीटिंग कर बताया की 20 तारीख को परिवर्तन यात्रा में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा कांग्रेसियों ने किया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने कहा के परिवर्तन यात्रा के माध्यम से डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि इस डबल इंजन सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों के संबंध में अभी तक कोई वार्ता किसानों को समझाने के लिए नहीं की 9 माह से ऊपर बीत चुके है लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। यह डबल इंजन की सरकार किसानों की फसल का दाम नहीं बढा रही है।और ना ही इस सरकार ने गन्ने का रेट बढ़ाया है किसानों के द्वारा तीन काले कानून वापस करने की मांग की गई थी।वह भी सरकार ने वापस नहीं किए एमएसपी पर भी गारंटी इस सरकार के द्वारा नहीं दी गई। किसान मजदूर नौजवान व्यापारी इस सरकार में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
इस मोके पर जगमेर मास्टर, डॉ उमा दत्त शर्मा ,केपी तोमर, चौधरी कुलवीर शेखपुरी, संदीप ढाडेकी, विनय, विपिन, विशाल, मनोज, मीनू सैनी, विवेक, जसवीर, सागर, अमजद अली, शाहिद अली, अर्जुन गिरी ,प्रमोद प्रधान चंद्रपुरी, बृजेश कुमार चंद्रपुरी केपी तोमर, बलवीर सिंह राणा ,अर्जुन कानोवाली, सहित आदि दर्जनों मुख्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
