हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को किसान जवान सम्मान दिवस के रूप मे मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा निपेंद्र सिंह ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान ने जवानों को सम्मानित करते हुवे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के प्रति गंभीर है किसानों की आय को दुगना करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीपेंद्र सिंह और जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, दीपक कुमार, पवन ठाकुर ,जगजीत सिंह ,प्रकाश चंद ,संजय चौहान, श्यामसुंदर चौहान ,कमल सिंह रावत, उम्मेद सिंह रावत ,विनीत प्रताप सिंह, हेमचंद ,रामजी, सत्यपाल सिंह चौधरी ,नाथीराम, धर्म सिंह, कमल सिंह रावत, जयपाल सिंह आदि को शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्वेंद्र प्रधान ,कमल प्रधान ,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर ,ठाकुर रणवीर सिंह, शिवकुमार ,सुशील कुमार ,प्रवीण कुमार, मछंदर सैनी, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे ।
