16 दिसम्बर 2025 को विजय दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

16 दिसम्बर 2025 को विजय दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

16 दिसंबर 2025 को जनपद में विजय दिवस धूम धाम से मनाए जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिस स्तर से जो भी  व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी है वह समय से पूर्ण करली जाए       

उन्होंने जिला सभागार परिसर के आसपास साफ सफाई व्यवस्था के लिए सहायक नगर आयुक्त नगर निगम एवं जिला उद्यान अधिकारी को जिला कार्यालय सभागार की साज़ सज्जा एवं शहीदों के चित्रों पर पुष्प माला की व्यवस्था एवं लोनिवि को साउंड सिस्टम की व्यवस्था एवं सभागार में आगंतुकों हेतु बैठने की व्यवस्था हेतु प्रधान नाजीर को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को लाने लेजाने के लिए बस की व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।शहीदी को श्रद्धांजलि एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए, एनसीसी कैडेटों की व्यवस्था हेतु कमांडर एनसीसी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।वीर नारियों एवं युद्ध में विकलांग हुए सैनिकों को सम्मानित करने हेतु उप जिलाधिकारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में  जिला सैनिक कल्याण आधिकारी विंग कमांडर डॉ सरिता पंवार ने 16 दिसंबर को  आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।