दिल्ली धमाके के बाद हरिद्वार पुलिस हाई-अलर्ट मोड़ डेंसो चौक पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिल्ली धमाके के बाद हरिद्वार पुलिस हाई-अलर्ट मोड़ डेंसो चौक पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

एंकर-दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड के सभी जिलों में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र के डेंसो चौक पर आज बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल के साथ सीओ ट्रैफिक संजय चौहान,थानाध्यक्ष नितेश शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती संयुक्त रूप से मौजूद रहे। प्रत्येक वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई, संदिग्ध व्यक्तियों व दस्तावेज़ों की जांच की गई और प्रतिबंधित दवाइयों पर विशेष निगरानी रखी गई।

सीओ यातायात ने साफ कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, संदिग्ध मूवमेंट या प्रतिबंधित सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागों की संयुक्त टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और भी कड़ा किया जाएगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।