हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाया जा रहा है अभियान जारी।

हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाया जा रहा है अभियान जारी।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फड़ ,रेहड़ी एवं ठेलियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को एनएचएआई टीम द्वारा हटाया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त कराने का है लक्ष्य

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा जनपद में शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण किया गया है,उन क्षेत्रों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिसकी जिलाधिकारी द्वारा स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग की जा रहे है।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टीम द्वारा आज ऋषिकुल तिराहा से लेकर शंकराचार्य चौक के मध्य सर्विस लाइन पर अवैध रूप से दुकान लगाकर समान बेचने वाले को हटाया गया तथा भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण करने पर सख्त  चेतावनी भी दी गई।

उन्होंने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम द्वारा आज से ज्वालापुर से लेकर रानीपुर झाल के मध्य मैंन हाईवे एवं सर्विस रोड के बीच बनी ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है,जिसके फलस्वरूप आज लगभग 12 होल्डिंग व यूनिपोल के साथ साथ 02 खोखे एवं फल फ्रूट के 06 रेहड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाई गई तथा भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी संबंधितों को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।