स्कूलों में सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस रखें अधिकारी: स्वामी यतीश्वरानंद राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में दो कक्षों का किया शिलान्यास।

स्कूलों में सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस रखें अधिकारी: स्वामी यतीश्वरानंद

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में दो कक्षों का किया शिलान्यास।

पथरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में दो कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कक्षों के निर्माण होने से सुविधाओं में सुधार होगा। साथ ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिलेगी।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर के राजकीय विद्यालय में दो कक्षों का निर्माण हुआ है। दोनों कक्षों को बच्चों को समर्पित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिलान्यास किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा के सुधार के लिए हर संभव काम करा रहे हैं। स्कूलों में पढ़ने योग्य माहौल रहे, भवन सुदृढ़ हो और व्यवस्थाएं हो, इसके लिए निरंतर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों को शिक्षा दिलाने की आधारशिला है और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार सभी बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री, वेशभूषा, मिड—डे मील, खेलों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने का काम कर रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों में सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव कार्य कराने के लिए कहा। प्रधानाध्यापक सुनील शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, आशीष कश्यप, पूर्व प्रधान जगपाल सिंह सहजयोगी, मगन सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।