गैगस्टर एक्ट में वांछित ₹10000 के ईनामी अभियुक्त आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तारी से बचने के लिए 01 साल से चल रहा था फरार

गैगस्टर एक्ट में वांछित ₹10000 के ईनामी अभियुक्त आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गिरफ्तारी से बचने के लिए 01 साल से चल रहा था फरार

एसएसपी हरिद्वार द्वारा इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है उपरोक्त क्रम में कोतवाली ज्वालापुर में पंजीकृत मु०अ०सं०-01/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त नईम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था व अपने ठिकाने बदल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा 10000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित की पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप वांछित इनामी अभियुक्त नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी-ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली थाना नागल जिला सहारनपुर उ०प्र० को नागल थाना नागल जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

 गिरफ्तार अभियुक्त

01. नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी-ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली थाना नागल जिला सहारनपुर उ०प्र०

 पुलिस टीम

01. थानाध्यक्ष बहादराबाद उ0नि0 अंकुर शर्मा

02. व0उप0नि0 नितिन बिष्ट 

03. कानि० बलवंत

04. कानि० रोहित नौटियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।