हरिद्वार में फार्मा उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में ISHRE इंजीनियर्स की विशेषज्ञ टीम द्वारा एक लर्निंग सेशन व ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।

हरिद्वार में फार्मा उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में ISHRE इंजीनियर्स की विशेषज्ञ टीम द्वारा एक लर्निंग सेशन व ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।

जिसमें जनपद की लगभग सभी फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि जल्द ही पूरे देश में संशोधित R.जीएमपी (Revised GMP) लागू होने जा रहा है। जिसके तहत कंपनियों को अपडेटेड नियमों व कंप्लायंस का पालन करना अनिवार्य होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रिवाइज्ड जीएमपी और HVAC सिस्टम पर यह विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हरिद्वार की लगभग 90 प्रतिशत कंपनियां सभी मानकों का पालन कर रही हैं, जबकि शेष 10 प्रतिशत तेजी से इस दिशा में काम कर रही हैं। आने वाले समय में प्रदेश की कंपनियां एक्सपोर्ट और डब्ल्यूएचओ सर्टिफिकेशन की ओर मजबूती से बढ़ेंगी, जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात होगी।

वहीं ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कार्यक्रम में मौजूद फार्मा उद्योग से जुड़े लोगों को “प्रदेश की रीढ़” बताते हुए कहा कि ये लोग टैक्स देकर और रोजगार सृजित कर राज्य की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उद्योगों को किसी भी नीति या सरकारी स्तर पर समस्या आती है, तो उसे सदन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद