जनपद में  बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में की जानी अली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

जनपद में  बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में की जानी अली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

जिलाधिकारी ने सभी रैन बसेरों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश।

सभी रैन बसेरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश।

सभी रैन बसेरों के विद्युत लोड के ऑडिट करने के दिए निर्देश।

 जनपद के  गरीब एवं असहाय व्यक्तियों  को शीत लहर से बचाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश।

 किसी भी सार्वजनिक शौचालयों में किसी भी व्यक्ति /तीर्थयात्री से यूरिन के लिए नहीं लिया जाएगा शुल्क।

जिलाधिकारी ने शीत लहर से बचाने के लिए गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कम्बल।

हर की पौड़ी क्षेत्र एवं सभी घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश।

जनपद में बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों/श्रद्धालुओं को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रोड़ीबेलवाला क्षेत्रांतर्गत बनाए गए रैन बसेरो में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरकर  लिया जायजा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,उप नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, तहसीलदार सचिन कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

रोड़ीबेलवाला क्षेत्रांतर्गत बनाए गए रैन बसेरों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि रैन बसेरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा चादरों एवं रजाई के कवर की समय समय पर धुलाई  करने के निर्देश दिए साथ ही रैन बसेरों में आने वाले गरीब लोगों/श्रद्धालुओं का रजिस्टर में पूर्ण विवरण रखने के दिए निर्देश तथा किसी भी व्यक्ति से किसी भी तरह से सुविधा शुल्क न लिया जाए।

उन्होंने सभी रैन बसेरों में प्रयाप्त हीटर रखने के निर्देश दिए एवं विद्युत लोड की समस्या के लिए सभी रैन बसेरों का विद्युत  ऑडिट करने के निर्देश नगर निगम एवं  विद्युत विभाग को दिए गए। उन्होंने शीत लहर के प्रकोप से गरीब, असहाय एवं श्रद्धालुओं को बचाने के लिए जनपद के महत्वपूर्ण चौराहों,स्थानों एवं घाटों में अलाव जलाने के भी निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी ने हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत एवं शिव पुल से लेकर ओम पुल तक सभी घाटों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश नगर निगम को दिए ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई परेशानी एवं असुविधा न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि  सार्वजनिक शौचालयों में यूरिन के लिए शुल्क लिया जा रहा है एवं शुल्क लेने के बोर्ड भी लगाए गए है जिन्हें तत्काल मौके पर  जिलाधिकारी द्वारा हटवाए गए तथा यह भी निर्देश दिए है कि किसी भी गरीब व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं से यूरिन के लिए कोई भी शुल्क न लिया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने असहाय गरीब व्यक्तियों /श्रद्धालुओं को कंबल भी वितरित किए गए।उन्होंने कहा कि जनपद में शीत लहर से बचाने के लिए गरीब व्यक्तितो  एवं श्रद्धालुओं को कंभल वितरण का कार्य जारी रहेगा तथा सभी उप जिलाधिकारियों को अपन अपने क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण कराने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।