25 हज़ार के पॉक्सो अधिनियम में इनामी अभियुक्त को मंगलौर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

25 हज़ार के पॉक्सो अधिनियम में इनामी अभियुक्त को मंगलौर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लगभग 01 वर्ष से पोक्सो act व अभियुक्त वांछित चल रहा था आरोपी।

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद पुलिस ने किया था अभियोग पंजीकृत।

नौकरी करने दुबई जाने की अफ़वाह फैलाकर रह रहा था हैदराबाद में।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने पता लगायी लोकेशन, हैदराबाद में डाला डेरा।

हैदराबाद में लगातार निगरानी के बाद पता चला आरोपी मंगलौर जा रहा है, पुलिस ने दबोचा नाबालिक गुमशुदा बरामद।

शातिर प्रवृत्ति का है आरोपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घोषित किया गया था, 25,000 का इनामी

मंगलौर निवासी द्वारा कोतवाली मंगलौर आकर  शिकायत दी गई कि मोहम्मद अब्बास द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

नामजद आरोपी मोहम्मद अब्बास अत्यंत शातिर किस्म का अपराधी था, जिसने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने परिजनों के माध्यम से यह प्रचारित किया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा है तथा देहरादून से फ्लाइट पकड़कर निकल गया है। एक ओर आरोपी के विरुद्ध नामजद एफआईआर थी, वहीं दूसरी ओर परिजन आरोपी के विदेश में होने की बात बता रहे थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अनेक पहलुओं से जाँच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए गए, परंतु पूर्व नियोजित रणनीति के कारण आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

चूंकि मामला पोक्सो अधिनियम से संबंधित था, अतः अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी अत्यंत आवश्यक थी। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गिरफ्तारी पर ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया तथा कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप विशेष इनपुट प्राप्त हुआ कि अभियुक्त वर्तमान में हैदराबाद में निवास कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद में डेरा डालकर आरोपी की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। 

गिरफ्तार अभियुक्त

अब्बास पुत्र अली अब्बास निवासी टाण्ड भन्हेड़ा,कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक – अमरजीत सिंह

2. वरिष्ठ उप निरीक्षक – रफत अली

3. अपर उप निरीक्षक – ललिता

4. कानि0 रविन्द्र

5. कानि0 विनोद वर्तवाल

6. कानि0 वसीम (एसओजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।