हरिद्वार। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करने को लेकर जिला प्रशासन की पहल को सामाजिक संगठनों से सराहना मिल रही है।

हरिद्वार। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करने को लेकर जिला प्रशासन की पहल को सामाजिक संगठनों से सराहना मिल रही है।

इसी क्रम में भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने हरिद्वार में चल रहे सफाई महाअभियान और जनसुनवाई में समस्याओं के तुरंत निस्तारण को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मानित किया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली और राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान होने से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है, जो प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी बालक दास महाराज और राष्ट्रीय सह प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि प्रभावी जनसुनवाई और सफाई महाअभियान ने प्रशासन और जनता के बीच भरोसा बढ़ाया है। इन अभियानों से शहर की व्यवस्था में सुधार आया है और लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्मान के लिए यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में जनभागीदारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाने और स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रीना, राष्ट्रीय सलाहकार यशपाल चौधरी, मोहम्मद अखिल, इरफान अली, फरमान अली, पंकज मलिक, शाहनवाज शाह, जहीर अहमद, फैयाज अली, अमरेश कुमार, एजाज अली, रितिक कुमार, रिजवान अली सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।