रानीपुर पुलिस ने किशोरी का अपह्रण करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रानीपुर पुलिस ने किशोरी का अपह्रण करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

कोतवाली रानीपुर पर वादी निवासी तिरूपति कालोनी सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को प्रतिवादी अनिल पुत्र चिरंजीलाल नि0 किरायेदार सौरभ चौहान का मकान सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 446/25 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसपर रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी एवं आरोपी की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया, कल दिनांक 19.12.2025 को नामजद आरोपी अनिल उपरोक्त को उसके परिजन मय नाबालिग अपह्रता के थाने लेकर आये, जिस पर पुलिस ने आरोपी *अनिल पुत्र चिरौंजी लाल निवासी ग्राम कटरा कैरान मौहल्ला थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर उ0प्र0 हाल पता ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष* से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया कि वह वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को दिनाको शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था । रानीपुर पुलिस द्वारा पीडिता को संरक्षण में लेकर आरोपी अनिल उपरोक्त को मुकदमा उपरोक्त मे धारा 137(2),87 BNS में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अनिल पुत्र चिरौंजी लाल निवासी ग्राम कटरा कैरान मौहल्ला थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर उ0प्र0 हाल पता ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,
3- म0का0 1016 अनीता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर 06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण की संस्तुति।
0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।