शीत लहर के प्रकोप को बढ़ता देख जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए कम्बल।

शीत लहर के प्रकोप को बढ़ता देख जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए कम्बल।

जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर  क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4  आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत गरीब  निराश्रित  एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए जलाये जा रहे अलाव का भी लिया जायजा।

शिवालिक नगर पालिका परिषद  बनाए गए रैन बसेरे का निरक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

जनपद में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर  संचालित हो रहे रेन बसेरों एवं विभिन्न स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव का खुद जायजा ले रहे है तथा इसके साथ ही गरीब व्यक्तियों को स्वयं कंबल वितरित कर रहे है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा आज शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 ,सहित आदि क्षेत्रों में  पहुंच कर गरीब निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए साथ ही क्षेत्र में जलाये जा रहे अलाव का भी लिया जायजा।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में 20 – 25 स्थानों पर अलाव जलाये जा रहे है तथा शीत लहर के बढ़ने पर इसकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

उन्होंने शिवालिक नगर में बनाये गए रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए,उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में आने वाले व्यक्तियों का पूर्ण डाटा रखा जाए एवं साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए तथा हीटर की भी समुचित व्यवस्था की जाए।

उन्होंने सभी से अपील की है कि वर्तमान समय में शीत लहर एवं कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है तथा उन्होंने गरीब निराश्रित लोगों की मदद करने के लिए भी सभी से अपील की है।उन्होंने जनपद वासियों  एवं श्रद्धालुओं से यह भी अपील की है कि वर्तमान में कोहरे की दृष्टिगत अनावश्यक घरों से न निकले एवं रात्रि के समय यात्रा न करने की अपील की है तथा सभी लोग अपनी सुरक्षा का विशेष घ्यान रखे।

इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अश्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जिला अधिकारी  संवेदनशील है जो गरीब एवं निराश्रित लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए जनपद के सभी क्षेत्रों में चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है तथा आज शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए है,जो कि एक सराहनीय कार्य है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,पूर्व सभासद अजय मालिक,पंकज चौहान ,मण्डल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा,रवि वर्मा एवं आदित्य मालिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।