भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर 23 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी दी। 

भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर 23 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा स्तर पर चयन करने के बाद  हरिद्वार लोकसभा के सांसद खेल आयोजित किया जा रहे हैं।  जिसमें विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिभाग़ करने का अवसर दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहन कर खेल के प्रति जागरूक कर कुशल खिलाड़ी बनना है। आज भारत विश्व स्तर पर खेलों में अपने आप को साबित कर रहा है। यह सब प्रधानमंत्री की खेलों के प्रति रुचि और खेलों के लिए बजट देने के कारण हुआ है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया है। सांसद खेल महोत्सव के संयोजक विमल कुमार  ने बताया कि योगस्थली खेल परिषद रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक 23, 24 और 25 दिसंबर 2025  को जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें  लगभग 700 खिलाड़ी लड़के और लड़कियां दोनों  विभिन्न खेलों में प्रतिभाग़ करेंगे।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विधानसभा स्तर पर पीट्टू ,कबड्डी 200मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन  खिलाड़ियों को जिला स्तर पर सम्मिलित जाएगा । वॉलीबॉल और खो  खो की प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने सांसद खेल के लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत  का आभार जताया। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभावान  खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को  प्रोत्साहित करने के लिए कोच और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगे जिसे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन को दिखा सकें। 

इस अवसर पर  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट , सांसद खेल समन्वयक व जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान , सांसद खेल  सह संयोजक नितिन चौहान प्रवीण संधू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।