हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन कप 2025 का तीन दिवसीय आयोजन हुआ समापन।

हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन कप 2025 का तीन दिवसीय आयोजन हुआ समापन।

हरिद्वार।हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएसएफआई) के तत्वावधान में हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट उत्तराखंड एसोसिएशन द्वारा हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन कप 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन डेंसो चौक सिडकुल स्थित गोल्डन ट्री वैकंट हाल में किया जा रहा है। फेडरेशन के  प्रदेशध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में ड्यूल डिसिप्लिन-फाइट एवं सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली केरल, सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी भाग लेकर और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आयोजन को एशियन हैंड टू-हैंड फाइटिंग फेडरेशन एवं हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट इंटरनेशनल फेडरेशन से संबद्धता प्राप्त है। साथ ही यह फेडरेशन फिट इंडिया (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस आयोजन को सफल बनाने में किसी  सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठन की सहायता नहीं मिली। लेकिन प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक अशोक कुमार कैट्रेस एवं अर्जुन सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ हैं। जिलाध्यक्ष अर्जुन पाल सिंह ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड को मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस समेत युवाओं को नशे के दूर रखने के लिए खेलों के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एचएसएफआई, फैडरेशन से राकेश निमेय सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, चन्द्र कुंवर सिंह, डिसिप्लिन डायरेक्टर,योगेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार मंडल, भगत सिंह चौक के अध्यक्ष अरूण तिवारी, अर्जुन पाल जिलाध्यक्ष,योगेश कुमार शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, समाज सेवी अमित भारद्वाज, विकास झा पत्रकार, सहित अन्य मौजूद लोग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।