चेकिंग के दौरान झबरेड़ा पुलिस ने संदिग्ध को दो अवैध अस्लाहों के साथ किया गिरफ्तार।

चेकिंग के दौरान झबरेड़ा पुलिस ने संदिग्ध को दो अवैध अस्लाहों के साथ किया गिरफ्तार।

बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहा था संदिग्ध।

चुंकि 02 अवैध असलाह संदिग्ध से प्राप्त हुए हैं, पुलिस कर रही है गहन जाँच।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 झबरेड़ी कला रोड पर चेकिंग के दौरान थाना झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा सागर पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम बूडपुर नूरपुर थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार को दो अवैध अस्लाहों के साथ हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।

हिरासत में लिए गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

साथ ही संदिग्धों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की चैकिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

सागर पुत्र कृष्णपाल निवासी बूडपुर नूरपुर, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस

2. एक अवैध मस्कट 12 बोर

पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अजय शाह

2. उ0नि0 जय सिंह राणा

3. कानि0 मुकेश तोमर

4. कानि0 रणवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।