09.40 ग्राम स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

09.40 ग्राम स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त उत्तराखण्ड हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कोतवाली रूड़की पुलिस टीम मोहनपुरा डबल फाटक क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक भागने का प्रयास करने लगा, जिसके पास एक सफेद पन्नी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परवेज पुत्र जान मोहम्मद बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 09.40 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक अदद स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया।

व्यक्ति के विरुद्ध मु0अ0सं0 491/2025, NDPS Act के अंतर्गत कोतवाली रूड़की में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

परवेज पुत्र जान मोहम्मद निवासी गली नं0 2, नाहिद कॉलोनी, कस्बा व थाना कैराना, जिला शामली (उ0प्र0)

बरामदगी

1. 09.40 ग्राम अवैध स्मैक

2. एक अदद स्मार्ट मोबाइल फोन

पुलिस टीम

1. उ0नि0 चन्द्र मोहन सिंह

2. अ0उ0नि0 नरेंद्र राठी

3. हे0का0 संदीप कुमार

4. का0 अनिल शर्मा

5. का0 अनिल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।