नये साल पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत होटल संचालको के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

नये साल पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत होटल संचालको के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

गोष्ठी में उपस्थित होटल संचालको को विभिन्न आयोजनों के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगामी नववर्ष-2026 पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर स्थित होटल विनायक में रानीपुर क्षेत्र के होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि संचालको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।  

गोष्ठी में उपस्थित सभी होटल संचालको को संध्या एवं आगामी दिनों पर होटलो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शान्ति पूर्ण तरीके से सम्प्रदायकि सौहार्द के साथ मनाने एवं शासन/प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो पालन करने हेतु बताया गया,  साथ ही कार्यक्रमो के अवसर पर असामाजिक तत्वो द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने  की अपेक्षा की गयी ।” 

इसके अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियो को निम्न बिन्दुओ का पालन करने की अपील की गयी।

(1) सभी अपने-अपने होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि के बाहर पार्किंग में गार्ड नियुक्त करें, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे, एवं जाम न लगे ।

(2) सभी अपने-अपने होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि में सी0सी0टी0वी0 कैमरो को सुचारू रखेंगें ।

(3) किसी भी होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि में होने वाले कार्यक्रमो में किसी भी प्रकार के हुडदंग एवं घटना होने की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे ।

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर शान्ति कुमार 

2- व0उ0नि0 नितिन चौहान

3- उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण