जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 647 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित। जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 554 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 647 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 554 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 4459 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 137 शिकायतें

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 77 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की एवं नारसन के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत गाधारोना बारातघर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे एवं  अपर तहसीलदार रूड़की शुभागिनी की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की के न्याय पंचायत नन्हेडा अनन्तपुर के राजकीय विद्यालय  किशनपुर में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे एवं अपर तहसीलदार रूड़की शुभागिनी की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की के न्याय पंचायत नन्हेडा अनन्तपुर के राजकीय विद्यालय किशनपुर में आयोजित किया गया।

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 102 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 338 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2245 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 25 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 12 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 25 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़ एवं साफ-सफाई  से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़,खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कोटियाल,जिला महिला मोर्चा भाजपा नील कमल शर्मा सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारिगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विकास खण्ड नारसन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत गाधारोना बारातघर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 216 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 545 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 2214 लोगों ने प्रतिभाग किया।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 65 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.आर चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों को  क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ,सयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, खण्ड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण