ग्राम बहादुरपुर जट के महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में न्याय पंचायत फेरूपुर रामखेड़ा के खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया।

 ग्राम बहादुरपुर जट के महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में न्याय पंचायत फेरूपुर रामखेड़ा के खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया।

 खेल महाकुंभ का शुभारंभ पंचायती उदासीन अखाड़ा के महंत जैनेंद्र मुनि और ग्राम प्रधान बहादुरपुर जट राजेश वर्मा ने किया। खेल महाकुंभ के  सहसंयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, लंबी कूद ,गोला फेंक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। इसके उपरांत विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत जैनेंद्र मुनि ने कहा कि खेल महाकुंभ से प्रतिभाओं को निकालने का अवसर मिल रहा है ।उन्होंने उत्तराखंड सरकार के द्वारा चलाए गए खेल महाकुंभ की सराहना की। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्याय पंचायत खेल संयोजक योगेंद्र कुमार महेंद्र सिंह,मोनिटा पालीवाल  चदकिरण सिंह, सचिन आर्य ,अरुण रेड्डी, वीर सिंह कश्यप, अमित कुमार, योगेश प्रजापति ,ब्रजमोहन पाल ,अमित पाल, मंसूर अली सहित और खिलाड़ी ग्रामवासी उपस्थित रहे।  अंडर 14 60 मीटर बालक वर्ग में अक्षत  प्रथम प्रिंस कुमार दूसरे और अरशद तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 600 मीटर दौड़ में विराट प्रथम ,नजाकत अली दूसरे और अरशद अली तीसरे नंबर पर रहे ।अंडर-19 बालक वर्ग चक्का  फेंक में विशाल प्रथम, उत्तम सिंह दूसरे और लखविंदर तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में विराट प्रथम, नजाकत अली दूसरे और अरशद अली तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बहादुरपुर जट की टीम प्रथम स्थान पर रही। 

अंडर-19 बालिका वर्ग खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जगतगुरु, चंद्र इंटर कॉलेज शाहपुर शीतलाखेड़ा और दूसरे स्थान पर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुर जट की टीम रही। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक विनोद रयाल, सचिन सैनी, मुकेश कुमार, मनमोहन अग्रवाल ,संजय अरोड़ा, रवि कुमार ,अरुण सैनी, गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन द्विवेदी, अखिलेश देवाल ,प्रवीण कुमार ,मनीष कुमार कौशिक, मोनिका पालीवाल ,अजय यादव, वीर सिंह ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।