रानीपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही।

रानीपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही।

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में हुई फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में वादी शाकिर पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

तहरीर के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध एक राय होकर गाड़ियों से आकर लाठी-डण्डों एवं तमंचों से लैस होकर वादी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने, गाली-गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में

मु0अ0सं0 504/25 अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां से .315 बोर के 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु की गई पुलिस कार्यवाही के क्रम में रात्रि को अभियोग में नामजद एक आरोपी

अर्श पुत्र अलीम निवासी मोहल्ला कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, अन्य नामजद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

अर्श पुत्र अलीम, निवासी मोहल्ला कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 20 वर्ष)

पुलिस टीम

1. शान्ति कुमार प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान,

3. उ0नि0 विकास रावत चौकी प्रभारी, गैस प्लांट,

4. का0 कुलदीप,

5. का0 संजय रावत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।