हरिद्वार पुलिस की अपराधियो के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी। पीठ बाजार से ई- रिक्शाओ की चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 02 चोरी की ई-रिक्शाओ की गई बरामदगी।

हरिद्वार पुलिस की अपराधियो के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी।

पीठ बाजार से ई- रिक्शाओ की चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से 02 चोरी की ई-रिक्शाओ की गई बरामदगी।

पीठ बाजार सेक्टर-1 से अज्ञात चोर द्वारा वादी विनोद कुमार पुत्र घसीटा राम नि0 गुरुकुल कांगडी थाना कनखल हरिद्वार का ई-रिक्शा चोरी कर ले जाने की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0 दर्ज किया गया । 

 सेक्टर-1 पीठ बाजार से वादी सुभाष सिंह पुत्र भूप सिंह नि0 258 ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार का ई- रिक्शा को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0 दर्ज किया गया।  

उक्त दोनो अभियोगो के अनावरण व अज्ञात चोरो की तलाश हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर रानीपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये विभिन्न सुराग जुटाकर अज्ञात चोरो एवं चोरी किये गये ई- रिक्शाओ की ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये आज  दौराने चैकिंग सैक्टर 04 लिपटिस के बाग के पास से एक संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से मु0अ0 से सम्बन्धित ई- रिक्शा बरामद की गयी।

पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया कि वह ई0रिक्शा चलाता है लेकिन आजकल ई0रिक्शे से कमाई नहीं होने पर अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए उसने रिक्शा चोरी की थी। संदिग्ध की निशानदेही पर सैक्टर 05 बी0 में एक खण्डहर मकान के पीछे से छिपाकर रखी गई मु0अ0 से सम्बन्धित ई-रिक्शा को भी बरामद किया गया। मुकदमे में सुसंगत धाराओ की बढोत्तरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित पुत्र हरिराज निवासी ग्राम गनौरा थाना कोतवाली जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी त्यागी वाली गली भभूतावाला बाग शिवलोक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

बरामदगी

1- एक वाहन ई-रिक्शा नं0 UK 08 ER 1007

2- वाहन ई- रिक्शा नं0 UK 08 ER 4493

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार

2. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

3. हे0कान्स0 विमल नेगी 

4. कानि0 दीप गौड

5. का0 विरेन्द्र जोशी

6. का0 प्रेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।