हरिद्वार पुलिस का अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, चोरी के मामले में हाथ लगी सफलता। दीवार कूदकर फैक्ट्री से लैपटॉप चोरी करने वाला चोरी गिरफ्तार। चोरी का लैपटॉप व चार्जर बरामद, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे।

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, चोरी के मामले में हाथ लगी सफलता।

दीवार कूदकर फैक्ट्री से लैपटॉप चोरी करने वाला चोरी गिरफ्तार।

चोरी का लैपटॉप व चार्जर बरामद, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे।

 वादी सौरव अग्रवाल पुत्र ललित मोहन, निवासी सुनहरा इंडस्ट्रियल एरिया, हरिद्वार द्वारा कोतवाली गंगनहर को सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी फैक्ट्री की दीवार कूदकर कमरे में रखा लैपटॉप एवं उसका चार्जर चोरी कर लिया गया है।

सूचना के आधार पर तत्काल कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 07/2026 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का अवलोकन, मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा क्षेत्र में पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की तस्दीक की गई।

 मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप व उसका चार्जर बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

आकाश पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम सुनहरा, मंदिर के पीछे वाली गली, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

बरामदगी

1. 01 लैपटॉप (ASUS Notebook)

2. 01 लैपटॉप चार्जर

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन

2. हेड कांस्टेबल इसरार

3. कांस्टेबल प्रीतम चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।