मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में लक्सर के तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमे 65 समस्याएं की गई दर्ज। दर्ज समस्याओं में से 32 समस्याओं का मौके पर निस्तारण  शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही हेतु किया गया प्रेषित

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में लक्सर के तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमे 65 समस्याएं की गई दर्ज।

दर्ज समस्याओं में से 32 समस्याओं का मौके पर निस्तारण  शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही हेतु किया गया प्रेषित

तहसील दिवस में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के उपस्थित न होने पर एवं नगर क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर ईओ नगर पालिका का मुख्य विकास अधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने के दिये निर्देश।

जनता की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में लक्सर के तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा करीब 65 समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई, जिसमें  से 32 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। 

 तहसील दिवस में मुख्यतः राजस्व विभाग, चकबन्दी, अतिक्रमण, जल भराव,कब्जा तथा नालों की सफाई आदि से सम्बन्धित थीं। 

आयोजित तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं  ढिलाई नहीं बरतनी जानी चाहिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपद वासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपद वासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए। 

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो हस्तान्तरित की जा रही  शिकायतो का संज्ञान लेते हए सभी शिकायतें को एक सप्ताह में निस्तारण करना सुनिश्चित करें।               

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लक्सर तहसील दिवस में सबसे ज्यादा  शिकायतें अतिक्रमण ओर कब्जे को लेकर आई है जिसको लेकर पटवारी, कानूनगो और अधिकारियों से कहा कि जो भी अनुरोधकर्ता अपनी शिकायत लेकर आते हैं, उनकी शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से अवश्य होना चाहिये, उन्होंने सभी अधिकारियों को मुसतैदी से कार्य करने के निर्देश दिए, जो कार्य नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । 

तहसील दिवस में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के उपस्थित न होने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात उन्होंने लक्सर क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर गहरी नाराजी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका का भी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, तहसीलदार शुभांगी आदि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद