पुलिस लाइन हरिद्वार स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज” के संकल्प के साथ एसएसपी हरिद्वार की पहल पर  पुलिस लाइन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया सफल आयोजन।

पुलिस लाइन हरिद्वार स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज” के संकल्प के साथ एसएसपी हरिद्वार की पहल पर  पुलिस लाइन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया सफल आयोजन।

106 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ, समय रहते हुई स्वास्थ्य जाँच।

कैलाश हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हृदय, शुगर, बीपी व ईसीजी जाँच कर दिया गया स्वास्थ्य परामर्श।

सर्दियों में संतुलित आहार, कम तेल-घी और गर्म पानी के सेवन से ही संभव है हृदय रोगों से बचाव, हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह।

एसएसपी हरिद्वार की पहल पर पुलिस लाइन, हरिद्वार में कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 106 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर (BP), शुगर एवं ईसीजी (ECG) की जांच निःशुल्क की गई।

स्वास्थ्य शिविर में कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें डॉ. निगम (जनरल रोग विशेषज्ञ), डॉ. रिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. यज्ञ (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. पायल (आहार विशेषज्ञ) साथ ही हेमंत त्यागी, विजेंद्र कंडारी, सागर एवं लवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, प्रवीण आलोक, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन हरिद्वार, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस भारत सिंह रावत, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस प्रवीण कुमार, अपर उप निरीक्षक विक्रम तोमर तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि सर्दियों के मौसम में अधिक घी एवं तैलीय भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही ठंड से बचाव करते हुए गर्म पानी का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह दी गई, जिससे मौसमी एवं अन्य बीमारियों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर 06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण की संस्तुति।
0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।