स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत को मुख्य विकास अधिकारी ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत के वेतन रोकने के दिए निर्देश।

स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत को मुख्य विकास अधिकारी ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत के वेतन रोकने के दिए निर्देश।

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा आज जमालपुर कलां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ग्राम में अत्यधिक कूड़ा/गंदगी पाई गई।

उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में शहरी क्षेत्र से लेकर  ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है परन्तु इस ग्राम में फैली गंदगी से ऐसा प्रतीत होता है कि विकास खंड बहदराबाद में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा जनपद में चलाए जा रहे सफाई अभियान में कोई रुचि नहीं ली गई है तथा उन्हें ग्राम में सफाई व्यवस्था के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

इससे यह स्पष्ट होता है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति  सजक नहीं है एवं उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई है, इसके दृष्टिगत सहायक विकास अधिकारी पंचायत को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई है।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए ही कि अग्रिम आदेशों तक ग्राम विकास अधिकारी पंचायत का वेतन आहरित न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।