हरिद्वार पुलिस के निर्देश पर चाइनीज़ माँझे की चेकिंग का अभियान जारी। ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की चैकिंग की गई।

हरिद्वार पुलिस के निर्देश पर चाइनीज़ माँझे की चेकिंग का अभियान जारी।

ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की चैकिंग की गई।

बिक्री के संबंध में कोई जानकारी हो तो नज़दीकी पुलिस स्टेशन को करें साझा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पतंग एवं मांझा विक्रय करने वाली दुकानों की गहनता से जांच की गई तथा संबंधित दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूर्णतः बंद रखने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि किसी के द्वारा प्रतिबंधित मांझे का विक्रय किया जाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

ज्वालापुर पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के जानलेवा मांझे के विरुद्ध आगे भी निरंतर अभियान जारी रहेगा।

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, SSI ज्वालापुर

2. ⁠उप निरीक्षक सोनल रावत

3. ⁠अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार

4. ⁠कांस्टेबल अमित गौड़

5. ⁠कांस्टेबल राजेश बिष्ट

6. ⁠कांस्टेबल आलोक कुमार

7. ⁠कांस्टेबल कपिल कुमार गोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद