हरिद्वार पुलिस ने एक शातिर ठग को किया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध रानीपुर, ज्वालापुर सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज। जमीन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये हड़पने के मामलों में चल रहा था फरार।

हरिद्वार पुलिस ने एक शातिर ठग को किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध रानीपुर, ज्वालापुर सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज।

जमीन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये हड़पने के मामलों में चल रहा था फरार।

चेक बाउंस के मामले में न्यायालय से भी वांछित था आरोपी।

न्यायालय से वारंट प्राप्त कर रानीपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी।

कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पर वादी प्रमोद पुत्र फूल सिंह, निवासी बी-ब्लॉक, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर हरिद्वार की तहरीर के आधार पर प्रतिवादी संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह, निवासी पीएसी रोड, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार तथा उसके अन्य 03 साथियों के विरुद्ध जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी, वादी के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0 पंजीकृत किया गया था।

उक्त मुकदमे में नामजद आरोपी संजय कुमार के विरुद्ध रानीपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए लगातार तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना रानीपुर के अतिरिक्त थाना ज्वालापुर में भी धोखाधड़ी के अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी लोगों से जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करता रहा है।

इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय में धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित वाद विचाराधीन है, जिसमें वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता हुआ फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह, निवासी नेशनल सर्विस सेंटर के निकट शनिदेव मंदिर, पीएसी रोड, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह, निवासी पीएसी रोड, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार उम्र 40 वर्ष 

पुलिस टीम

1. शांति कुमार प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान

3. उ0नि0 देवेंद्र सिंह पाल

4. कां0 सुमित जुयाल

5. का0 रविंद्र बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।