सुरक्षित याता यात के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एन एच ए आई द्वारा हटाया गया हाईमाक्स विधुत पोल। सड़क सुरक्षा समिति की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दिये हाईमाक्स विधुत पोल हटाने के निर्देश।

सुरक्षित याता यात के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एन एच ए आई द्वारा हटाया गया हाईमाक्स विधुत पोल।

सड़क सुरक्षा समिति की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दिये हाईमाक्स विधुत पोल हटाने के निर्देश।

अतुल शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर एन एच ए आई ने अवराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित कर रहे पोल,होडिंग,यूनिपोल को जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला सड़क सुरक्षा समिति हरिद्वार, द्वारा सभी प्रकार के मार्गों पर यातायात को अवरुद्ध कर रहे, किसी भी प्रकार के साइन बोर्ड, होर्डिंग, यूनिपोल या अन्य किसी प्रकार के अवरोध को हटाए जाने के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  निखिल शर्मा एवं श्रीमती नेहा झा के द्वारा चिन्हित हाई माक्स लाइट पोल, जो की चंडी चौक चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हरिद्वार से नजीबाबाद जाने वाले यातायात को प्रभावित कर रहा था। जिससे दुर्घटना होने की संभावना हर समय बनी रहती थी। उस स्थान पर स्थापित हाईमाक्स विधुत पोल को हटाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  रुड़की  के साइट इंजीनियर नवीन सिंह रावत, यातायात पुलिस, नगर निगम एवं अन्य के सहयोग से आज उक्त हाई मास्क लाइट के पॉल को चंडी चौक से हटा दिया गया है। साथ ही संबंधित टीम को निर्देशित कर उस पोल की फाउंडेशन

 को भी हटाने के साथ-साथ सड़क को स्मूथ करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि चंडी चौक पर अब बाधा रहित यातायात का संचालन निरंतर होता रहेगा एवं दुर्घटनाओं की आशंका भी शून्य होगी

 उन्होंने यह भी अवगत कराया कि चण्डी चौक  चौराहे पर बनी रोटरी के चारों तरफ लगे पोस्टर बैनर को पैट्रोलिंग टीम द्वारा हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।