जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 150 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास खंड बहादराबाद के न्याय पंचायत शाहपुर शीतला के राजकीय प्राथमिक विधालय में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 150 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास खंड बहादराबाद के न्याय पंचायत शाहपुर शीतला के राजकीय प्राथमिक विधालय में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास खंड बहादराबाद के न्याय पंचायत शाहपुर शीतला के राजकीय प्राथमिक विधालय में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार  शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1109 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 21 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 3485 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 150 समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 58 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशल नेतृत्व में जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर हर विधान सभा की ग्राम पंचायत में आयोजित किए जा रहे है,जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को उनके द्वार पर निस्तारण किया जा रहा है।

केंद एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनों का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है।

राज्य मंत्री सुशील सैनी ने कहा की कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब एवं पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे तथा अपनी समस्याओं को लेकर  कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े ,इस शिविरों के माध्यम से  क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों के दे,जिससे कि वह इन शिविरों का लाभ उठा सके।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। 

शिविर में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,उप ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद धर्मेंद्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहायक परियोजना निर्देशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।