वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार चाइनीज़ माँझे के प्रति हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार चाइनीज़ माँझे के प्रति हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

चाइनीज मांझा बेचकर आमजन की जान से खिलवाड़ करने वाला आरोपी 133 गट्टू चाइनीज मांझा सहित गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग–अलग पुलिस टीमों का गठन कर अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा संपूर्ण ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में पतंग एवं मांझा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा रखा गया है।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर। कमरे का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब, निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार बताया। कमरे के अंदर रखे 02 प्लास्टिक के कट्टों को खोलकर चेक किया गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा (कुल 133 गट्टू) बरामद हुआ।

बरामद चाइनीज मांझा को मौके पर ही सील कर नमूना मोहर तैयार किया गया तथा आरोपी को जुर्म से अवगत कराते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

अवैध चाइनीज मांझे की बिक्री के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 64/2026 अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही 

गिरफ्तार अभियुक्त

दानिश पिता का नाम तय्यब पता मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

133 गट्टू अवैध चाइनीज मांझा

पुलिस टीम

1. वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर – खेमेन्द्र गंगवार

2. अपर उप निरीक्षक – गंम्भीर तोमर

3. हेड कांस्टेबल – गोवर्धन प्रसाद

4. कांस्टेबल – गणेश तोमर

5. कांस्टेबल – अमित गौड़

6. कांस्टेबल – राजेश बिष्ट

7. कांस्टेबल – ताजबर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।