सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग का बहुआयामी अभियान 10-मिनट डिलीवरी पर चेतावनी, हेलमेट-सीट बेल्ट पर ज़ोर।

सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग का बहुआयामी अभियान 10-मिनट डिलीवरी पर चेतावनी, हेलमेट-सीट बेल्ट पर ज़ोर।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की गईं। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया तथा इनका उद्देश्य सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।

1. डिलीवरी ऐप स्टोर्स का निरीक्षण

आज जनपद में Zepto, Blinkit, Zomato एवं Swiggy से संबंधित डिलीवरी ऐप स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान “10 मिनट डिलीवरी” जैसी समय-सीमा आधारित सेवाओं से उत्पन्न संभावित जोखिमों के प्रति डिलीवरी राइडर्स को जागरूक किया गया। राइडर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि किसी कंपनी द्वारा तेज गति या असुरक्षित तरीके से डिलीवरी करने का दबाव बनाया जाता है, तो इसकी तत्काल सूचना परिवहन विभाग को दें।

संबंधित कंपनियों को सख्त चेतावनी दी गई कि इस प्रकार की डिलीवरी सेवाओं के लिए केवल वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहनों का ही प्रयोग किया जाए। इस संबंध में संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं तथा भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

2. कोटा क्लासेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

कोटा क्लासेज में विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सामान्य सड़क अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिससे वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और समाज में सुरक्षित यातायात का संदेश प्रसारित करें।

3. चीनी मांझे से बचाव हेतु सुरक्षा उपकरण की स्थापना

सड़क दुर्घटनाओं एवं गंभीर चोटों की रोकथाम के उद्देश्य से भगत सिंह चौक पर दोपहिया वाहनों में चीनी मांझे से बचाव हेतु विशेष सुरक्षा उपकरण (प्रोटेक्शन डिवाइस) स्थापित किया गया। यह उपकरण विशेष रूप से गले एवं चेहरे पर होने वाली गंभीर चोटों को रोकने में सहायक है। आमजन से अपील की गई कि वे चीनी मांझे का प्रयोग न करें तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

उक्त समस्त गतिविधियाँ एआरटीओ (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा एवं टीटीओ सुश्री वरुणा सैनी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुईं।

परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रवर्तन संबंधी कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। आम नागरिकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।