जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान में ARTO प्रशासन हरिद्वार, ARTO प्रवर्तन हरिद्वार, समस्त ARTO कार्यालय स्टाफ, इंटरसेप्टर टीम हरिद्वार, टास्क फोर्स गोवर्धनपुर एवं चिड़ियापुर, NHAI रूड़की, NHAI नजीबाबाद तथा NH-334A की सक्रिय सहभागिता रही।

अभियान के अंतर्गत हरिद्वार–दिल्ली, हरिद्वार–लक्सर एवं हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़क किनारों, सर्विस लेन, डिवाइडर, बस स्टॉप एवं सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे की साफ-सफाई कराई गई तथा अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। अभियान के दौरान आमजन, वाहन चालकों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सड़क पर कचरा न फैलाने, प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने तथा वाहनों में गार्बेज बैग रखने हेतु प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस प्रकार के स्वच्छता अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।