महामना सेवा संस्थान हरिद्वार के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की  जयंती डॉ हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के प्रांगण में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।

महामना सेवा संस्थान हरिद्वार के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की  जयंती डॉ हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के प्रांगण में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।

 इस अवसर पर डॉ हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर और सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर महामना सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 ई को  बंगाल के कटक में हुआ था जो वर्तमान में उड़ीसा राज्य में स्थित है। सुभाष चंद्र बोस बहुत ही कुशल एवं तीव्र बुद्धि के धनी थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व नोछावार कर दिया। और जीवन भर अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि जब तक मैं भारत को आजाद नहीं कर लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज हम सब नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

 इस अवसर पर संयुक्त मंत्री महामना सेवा संस्थान धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस जी का जीवन बहुत ही गौरवशाली रहा  और वह अदम्य  साहस और देशभक्ति से भरा हुआ था।  ऐसा व्यक्तित्व कभी-कभी जन्म लेता है। हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि ऐसा व्यक्तित्व भारत की धरती पर पैदा हुआ।

 इस अवसर पर डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज हरिद्वार के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लेते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वह आदर्श और महान देशभक्त थे। हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताएं मार्ग पर चलकर देश का गौरव बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

इस अवसर पर डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर सरीन कुमार गहलोत, अध्यापक दीपक मिश्रा, राजीव कौशिक, नीरज कुमार, राजेश ठाकुर, प्रेम उप्रेती सहित एनसीसी के क्रेडिट  और अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।