हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली के शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली के शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

घने कोहरे का फायदा उठाकर मोबाइल दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

कोहरे की चादर भी नहीं छिपा सकी गुनाह के निशान

शातिर चोरों की ‘स्मार्ट’ चोरी पर भारी पड़ी हरिद्वार पुलिस, 02 शातिर दबोचे।

घटना में प्रयुक्त ईको कार सहित चोरी का सामान बरामद

पूर्व में भी चोरी के मामलों में कई बार जेल जा चुके आरोपी।

कोतवाली हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत कुछ अज्ञात चोरों द्वारा 02 मोबाइल सेंटर दुकानों में शटर तोड़कर मोबाइल के फोल्डर व कुछ मोबाइल फोन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान मालिक नितिन शर्मा की तहरीर पर मु0अ0स0- 25/2026 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसमे एक ईको कार प्रकाश में आई जिसमे से 02 संदिग्ध उतरते हुए घटनास्थल की और आते दिखाई दिए।

घना कोहरा बन रहा था रोड़ा

सीसीटीवी कैमरों से उक्त संदिग्ध Eco कार का पीछा करते करते पुलिस टीम ने जनपद सीमा हरिद्वार से दिल्ली तक करीब सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये।

जिसमें घना कोहरा होने के कारण कार को ट्रेस कर पाना बहुत कठिन हो रहा था किन्तु पुलिस टीमो द्वारा कडी मेहनत व लगन से काम करते हुए उक्त कार को तस्दीक किया गया जिसका न0 DL5CW-1161 होना पाया गया।

अब शुरुआत हुई कार स्वामी को ढूँढने की

उक्त वाहन की जानकारी की गई तो कार के वाहन स्वामी की नाम इदरीश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली होना पाया गया जब उसके पते पर जाकर पूछताछ की गई तो इस नाम का कोई व्यक्ति रहना नहीं पाया गया। आस-पास के लोगो द्वारा बताया गया कि काफी समय पहले किराये पर रहता था जो अब कमरा छोडकर चला गया।

उपलब्ध अज्ञात व्यक्तियों की फोटो को दिल्ली के निकटतम थानो में दिखाया गया तो ज्ञात हुआ कि वाहन स्वामी इदरीश  एक शातिर किस्म का चोर है जिसका दिल्ली से कई बार चोरी मे जेल जाना प्रकाश मे आया। 

शातिर चोरों के लिए बिछाया जाल

गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध ईको कार की तलाश की जा रही थी जिसके चलते संयुक्त रुप से दिल्ली की ओर से आने जाने वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी।

जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को दौराने चैकिंग दो संदिग्धों को घटना में प्रयुक्त ईको कार व चोरी के सामान के साथ औद्योगिक क्षेत्र बाईपास से दबोचने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में आ रहे थे।

आरोपियों के कब्जे से एम आई कम्पनी की 15 बैटरी व 01 मदर बोर्ड व 07 मोबाईल फोल्डर व कुल-05 मोबाईल फोन  बरामद हुए। 

पकड़े गए अभियुक्त पूर्व में चोरी के प्रकरणों में कई बार जेल जा चुके हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

पूछताछ में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।

नाम पता अभियुक्तगण

1- ईदरिश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी निवासी बुलन्द मस्जिद शास्त्री पार्क थाना – जामा मस्जिद दिल्ली 06 स्थायी पता- डुमराव थाना डुमराव जिला बक्सर बिहार आयु- 35 वर्ष 

2- जीतू यादव पुत्र स्व0 कमल यादव निवासी हाल निवासी मीना बाजार नियर लाल किला पुरानी दिल्ली स्थायी निवासी गाँव बतसपुर जिला समस्तीपुर बिहार आयु- 34 वर्ष

बरामद माल

 05-मोबाईल फोन 

15-एम आई कम्पनी की बैटरी

 01-मदर बोर्ड 

 01 ईवीडओ मशीन, 

07 मोबाईल फोल्डर 

01 तिजोरी 

*घटना में प्रयुक्त वाहन- Eco सिल्वर कलर* 

पुलिस टीम

1-रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर

2-SSI नंदकिशोर गवाडी

3-उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल

4-उ0नि0 प्रदीप कुमार

5-उ0नि0 आशीष नेगी

6-का0 674 जसवीर

7-का0 1077 सत्यपाल तोमर

8-का0 50 परविन्द्र 

9-का0 166 रविन्द्र धस्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।