11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई श्यामपुर पुलिस की प्राथमिकता।

11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई श्यामपुर पुलिस की प्राथमिकता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में मादक पदार्थों (स्मैक, चरस, गांजा आदि) की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दौरान गश्त/चेकिंग ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता, निवासी ग्राम सर्वोदय नगर, थाना सी.बी.गंज, जिला बरेली (उ0प्र0) को कुल 11.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हिरासत में लिया गया।

आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो (ब्लैक रंग) भी बरामद की गई।

उक्त संबंध में थाना श्यामपुर पर मु0अ0सं0 14/2026 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी ग्राम सर्वोदय नगर, थाना सी.बी.गंज, जिला बरेली (उ0प्र0)

बरामदगी

11.00 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम

1. म0उ0नि0 रचना

2. अ0उ0नि0 मनमोहन सिंह

3. हे0का0 बृजमोहन सिंह

4. हे0का0 कुलदीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।