सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान।

जिलाधिकारी के निर्देशन में तथा एआरटीओ सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में, सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग हरिद्वार के बाइक स्क्वायड एवं इंटरसेप्टर टीम द्वारा 28 जनवरी को हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 125 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।

साथ ही सिडकुल स्थित एक्साइड कंपनी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कर्मचारियों को गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) कानून की जानकारी दी गई तथा रोड सेफ्टी कैलेंडर प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त रात्रि समय सुरक्षा हेतु रिफ्लेक्टिव जैकेट का भी वितरण किया गया।

इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी,परिवहन उपनिरीक्षक शूरवीर सिंह कंडवाल, अश्विनी कुमार, आनंद असवाल, नरेश नेगी,परिवहन सहायक निरीक्षक पुनीत नागर, तथा

परिवहन आरक्षी सुभाष कुमार, उत्तम कुमार, सचिन सैनी, राहुल भारती, शिवांश रतूड़ी ,अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सीमेंट कंपनी में गोवर्धनपुर सचल दल द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें

परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती एवं रविंद्र पाल सैनी,

परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कुमार, तथा

परिवहन आरक्षी मीनाक्षी द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।

आमजन से अपील की जाती है कि हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

इस प्रकार की प्रवर्तन एवं जागरूकता कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

परिवहन विभाग, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण