मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला तैयारियों को लेकर बहादराबाद क्षेत्र का किया भ्रमण। धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण। रु. 1659.42 लाख की लागत से बनाया जा रहा है दो लेन का स्टील पुल।

मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला तैयारियों को लेकर बहादराबाद क्षेत्र का किया भ्रमण।

धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण।

रु. 1659.42 लाख की लागत से बनाया जा रहा है दो लेन का स्टील पुल।

अभियंताओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या  देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।

आगामी कुम्भ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। मेला प्रशासन द्वारा कुम्भ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की नियमित रूप से स्थलीय समीक्षा भी की जा रही है।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर कुम्भ मेला के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर पुरानी गंग नहर सायफन के डाउनस्ट्रीम में निर्मित किए जा रहे 90 मीटर स्पान के पुल के निर्माण कार्य का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। रु. 1659.42 लाख की लागत से निर्मित होने वाला यह कंपोजिट स्टील पुल दो लेन का होगा। इस पुल का निर्माण कार्य  गत 28 जनवरी को प्रारंभ हुआ है, जिसे आगामी 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंता निर्माण कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता की नियमानुसार समय-समय पर जांच की जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद