हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था। पंक्तिबद्ध तरीक़े से शिवभक्त कर रहे हैं मंदिरों में जलाभिषेक

हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था।

पंक्तिबद्ध तरीक़े से शिवभक्त कर रहे हैं मंदिरों में जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं।

मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक एवं दर्शन कराने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस बल द्वारा दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। साथ ही, लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित कर आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद