जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया रोस्टर जारी।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया रोस्टर जारी।

उत्तराखंड शासन के निर्देशों  के क्रम में जनपद में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों का रोस्टर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी किया गया है।

जारी किए गए रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम 

18 फरवरी 2026 (बुधवार), प्रातः 10:00 बजे,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)कि अध्यक्षता में विकासखंड: नारसन,तहसील: रुड़की,न्याय पंचायत: लिब्बरहेड़ी,स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गदरजुड़ा।

19 फरवरी 2026 (गुरुवार), प्रातः 10:00 बजे,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)कि अध्यक्षता में,विकासखंड: बहादराबाद,तहसील: हरिद्वार,न्यय पंचायत: लालढांग,स्थान: ओमप्रकाश ज्ञानदीप इंटर कॉलेज, लालढांग।

20 फरवरी 2026 (शुक्रवार), प्रातः 10:00 बजे,उप जिलाधिकारी लक्सर की अध्यक्षता में विकासखंड: लक्सर,तहसील: लक्सर,न्याय पंचायत: बहादरपुर खादर,स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय,ऐथल बुजुर्ग में आयोजित किया जाएगा।

आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, प्रमाण पत्र, पेंशन, आय-जाति प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधित प्रकरण, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं अन्य योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों में अपने विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाते हुए आम जन मानस को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्वयं शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए तथा संचालित योजनाओं/सुविधाओं का लाभ उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।