झबरेड़ा। पुलिस ने चैकिंग के दौरान धरा “दीपक”, निशांदेही पर चुराई गई 03 मोटर साइकिलें हुई बरामद
जिलेभर में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान को एसएसपी नवनीत सिंह स्वयं कर रहे हैं मॉनिटर
मुख्यालय स्तर से प्राप्त निर्देशों पर आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने एवं छिपे आपराधिक तत्वों को बाहर निकालने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में समूचे जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे चैकिंग/सत्यापन अभियान के सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं।
थाना झबरेडा पुलिस ने सत्यापन/ चैकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को मानकपुर गांव को जाने वाली रोड़ पर रोककर पूछताछ करते हुए इस्तेमाल की जा रही मोटर साइकिल के कागजात मांगे गए तो संदिग्ध घबराने लगा और बाइक के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाया।
पड़ताल करने में सामने आया कि उक्त मोटर साइकिल चोरी की है व झबरेड़ा क्षेत्र से ही चुराई गई है। सख्ती से पूछताछ करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध दीपक की निशांदेही पर थाना/ अन्य क्षेत्र से चुराई गई 02 और मोटर साइकिल बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू निवासी खेड़ा मूगल थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी लाठरदेवा हूण थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1- स्पलेंडर प्लस संबंधित मु0अ0सं0 27/2026 धारा 303(2),317(2) BNS चालानी थाना झबरेड़ा
2- स्पलेंडर प्लस संबंधित मु0अ0सं0 28/2026 धारा 303(2),317(2) BNS चालानी थाना झबरेड़ा
3- स्पलेंडर प्लस संबंधित मु0अ0सं0 73/2026 धारा 303(2),317(2) BNS चालानी कोतवाली गंगनहर
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष झबरेड़ा अजय शाह
2. उ0नि0 रविन्द्र सिंह
3. उ0नि0 जय सिंह राणा
4. हे0का0 रामवीर
5. हे0का0 हरेन्द्र कुमार
6. का0 रणवीर
झबरेड़ा। पुलिस ने चैकिंग के दौरान धरा “दीपक”, निशांदेही पर चुराई गई 03 मोटर साइकिलें हुई बरामद
