खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई के दौरान कनखल क्षेत्र में ,दूध एवं पनीर की सप्लाई वाहनों की चैकिंग की गयी।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई के दौरान कनखल क्षेत्र में ,दूध एवं पनीर की सप्लाई वाहनों की चैकिंग की गयी।

आगामी होली एवं रमजान पर्व के मध्य नजर खाद्य सामग्री में मिलावट न हो खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा आज प्रातः 06 बजे कनखल में बाहरी राज्यों एवं लक्सर क्षेत्र से आने वाले दूध एवं पनीर सप्लाई वाहनों का किया गया निरीक्षण।

चैकिंग के दौरान सप्लाई वाहनों से दूध एवं पनीर के लिए गए सैंपल, जिन्हें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य राज्यों से आने वाले सप्लाई वाहनों की खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि आज प्रातः 6 बजे उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व योगेंद्र पांडे के साथ जगजीतपुर पुलिस चौकी कनखल पर बाहरी राज्यों एवं लक्सर क्षेत्र से आने वाले दूध एवं पनीर सप्लाई वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान खुले दूध के 03 नमूने तथा पनीर के 02 नमूने सहित कुल 05 खाद्य नमूने लिए गये, जिन्हें राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर जांच हेतु भेजा गया है तथा तीन सप्लायरों को फूड लाइसेंस व अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं क्रय विक्रय इनवॉइस प्रस्तुत न करने तथा तापमान नियंत्रक सुचारू रूप से न होने पर नोटिस जारी किया गया। टीम द्वारा सभी सप्लायरों को फूड लाइसेंस की प्रति वाहनों पर प्रदर्शित करने तथा नियंत्रण तापमान प्रणाली में ही दूध एवं दूध उत्पादों को सप्लाई करने के निर्देश दिए। तथा पनीर को मौके से हटवाकर विक्रय न करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी अवगत कार्य है कि होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में विशेष सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।