कोतवाली रानीपुर गोदरेज अलमीरा की चाबी बनाने का कारीगर, सोने-चांदी की ज्वैलरी पर हाथ साफ। सबूतों का पीछा करते हुए एमपी पहुंची हरिद्वार पुलिस, एक आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। शिवालिक नगर स्थित घर में अलमारी की चाबी बनाने का झांसा देकर घुसे थे आरोपी।

कोतवाली रानीपुर गोदरेज अलमीरा की चाबी बनाने का कारीगर, सोने-चांदी की ज्वैलरी पर हाथ साफ।

सबूतों का पीछा करते हुए एमपी पहुंची हरिद्वार पुलिस, एक आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

शिवालिक नगर स्थित घर में अलमारी की चाबी बनाने का झांसा देकर घुसे थे आरोपी।

शातिर कारीगर के कब्जे से सोने की अंगूठी बरामद, अन्य आरोपी की तलाश जारी।

 कोतवाली रानीपुर पर वादी संदीप धीमान पुत्र स्व0 राधेश्याम धीमान नि0 Q-64 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि दोपहर के समय घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी द्वारा घर की आलमारी की चाबी बनाने के लिये दो व्यक्तियो को घर पर बुलाया गया था, जिनके द्वारा गोदरेज की आलमारी की चाबी बनाने का बहाना बनाकर आलमारी में रखे गये सोने चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गये। शिकायत पर तत्काल कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया। 

उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित कोतवाली रानीपुर व सी0आई0यू0 हरिद्वार की संयुक्त टीम ने विभिन्न सबूतों एवं तथ्यों का अध्ययन करते हुये सम्भावित स्थानो पर आरोपियो की काफी तलाश की गयी तथा लगातार प्रयासों के उपरांत एक आरोपी गोविन्द छाबडा को उसके धार मध्यप्रदेश स्थित घर से दबोचकर उसके कब्जे से एक पीली धातू की अंगूठी बरामद की। 

पकड़े गए आरोपी गोविन्द छाबडा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साले के साथ कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था। शिवालिक नगर स्थित घर से चाबी बनाने का बहाने अलमारी से ज्वैलरी चोरी करने के बाद दोनों अपने घर मध्य प्रदेश चले गये। गोविंद ने ये भी बताया कि अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण साले के पास हैं।

पुलिस टीम ने जब गोविंद के साले के घर पर दबिश दी तो  छापेमारी की आहट सुन वह अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित कहीं फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है । मुकदमे में धारा 317(2), 332(ग), 334(1), 3(5) BNS की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त

 1- गोविन्द छाबडा पुत्र दलबीर छाबडी निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश उम्र- 25 वर्ष

बरामदगी

1-एक पीली धातु की अंगूठी 

पुलिस टीम

 1. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा 

 2. उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट) 

 3. कानि0 दीप गौड

 4. कानि0 गम्भीर तोमर

 5. कानि0 सुमन डोबाल

सीआईयू टीम

1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)

2- का0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।