बहादराबाद में 2 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने की प्रेस वार्ता

बहादराबाद में 2 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने की प्रेस वार्ता

हरिद्वार/बहादराबाद। आगामी 2 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे बहादराबाद स्थित सरदार फार्म हाउस में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि होली मिलन समारोह सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े नेता बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। हालांकि अतिथियों के नामों की औपचारिक घोषणा शीघ्र किए जाने की बात कही गई।

नेताओं ने कहा कि यह आयोजन राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का उत्सव होगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग आमंत्रित हैं। क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाएं।

प्रेस वार्ता के दौरान जसवंत सिंह चौहान, तेलूराम प्रधान, राजवीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राकेश राजपूत एवं प्रियव्रत सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

नेताओं ने विश्वास जताया कि यह होली मिलन समारोह क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देगा तथा बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।