फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 01 गिरफ्तार। मोबाईल रिपेरिंग दुकान की आड़ में बिजनौर निवासी युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज।

फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 01 गिरफ्तार।

मोबाईल रिपेरिंग दुकान की आड़ में बिजनौर निवासी युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज।

आरोपी युवक ने पिपलेश्वर मन्दिर रावली महदूद के पास मोबाईल रिपेरिंग की दुकान खोलकर बनाया था फर्जी दस्तावेज बनाने का अड्डा।

मौके से फर्जी आधारा कार्ड, फर्जी मार्कशीट व इलेक्ट्रोनिक उपकरण सहित अन्य दस्तावेज बरामद।

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा एक ऐसे मोबाईल रिपेरिंग की दुकान का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक इलेक्ट्रानिक उपकरण के सहारे फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था।

संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान थाना सिडकुल क्षेत्र में पिपलेश्वर मन्दिर के पास रावली महदूद में मोबाईल रिपेरिंग की दुकान में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधारा कार्ड/मार्कशीट व अन्य दस्तावेज बनाता हुआ पाया गया।

पूछताछ में आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल जिला हरिद्वार बताया तथा फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेज बनाने की जानकारी दी।

आरोपी द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते है उनको उत्तराखण्ड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर मै किसी भी आधार कार्ड मे नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर कस्टमर को दे देता हूँ।

आरोपी पुनीत कुमार की दुकान की तलाशी से 04 नग आधार कार्ड (02 कूटरचित), 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंया बरामद हुयी है जिसके सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मु0अ0पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल जिला हरिद्वार

बरामदगी
1- 01 अदद लैपटाप सिल्वर
2- 01 अदद लैपटाप चार्जर,
3- 01 कलर प्रिंटर स्कैनर
4- 01 की-बोर्ड
5- 04 नग आधार कार्ड (02 कूटरचित)
6- 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।